नैनी झील की दीवार और पाथ-वे झील में समाया

0
271

कई दिन से चल रही आशंकाओं के बीच आखिर मुख्यालय में बैंड स्टैंड के पास भूस्खलन हो गया। इससे नैनी झील की दीवार झील और इससे लगा पाथ-वे झील में समा गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ।

उल्लेखनीय है कि बैंड स्टैंड के पास झील की दीवार पर दरार आने के कारण इसके गिरने की बहुत दिनों से संभावना जताई जा रही थी। इस कारण बैंड स्टैंड से आगे की ओर बैरीकेड लगाकर मार्ग प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस बीच शनिवार दोपहर यह दीवार झील में गिर गई। इसके साथ यहां गुजरने का पैदल रास्ता भी झील में समा गया है।