अटल जी देश की धरोहरः साध्वी प्रज्ञा

0
623

रुद्रपुर- देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई देश की वो धरोहर हैं जिनका मान सम्मान देश ही नहीं अपितु पूरे विश्व में बड़ी श्रद्धा के साथ किया जाता है। श्री वाजपेयी की बुद्धिमत्ता और विवेकशीलता ने पूरे संगठन को एक ऐसे धागे में पिरोये रखा। जो आज भाजपा संगठन बन विशाल वट के रूप में में खड़ा हो गया है, जिसकी हम सब शाखाएं हैं। यह बात साध्वी प्रज्ञा ने आज हजारों कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह के बीच कही।

श्री साध्वी आज बतौर मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में लेक पेराडाइज में कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी के जन्मदिन को पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर तरफ उनके स्वास्थ्य होने की कामना की जा रही है। उन्हें ईश्वर से रोग मुक्त और स्वस्थ रखने के लिए प्रार्थना की। श्री प्राची ने कहा कि अयोध्या में भाजपा ही राममंदिर बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश नित्य नई ऊ चाईयों को छू रहा है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी के चलते ही कांग्रेस नेस्तानाबूत हो रही है। राहुल का नेतृत्व कोई करिश्मा नहीं करेगा।

इस दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की रीढ़ है। उनकी बदौलत फिर आज गुजरात और हिमाचल में सत्तासीन हुई है। अब कार्यकर्ताओं के बल पर ही 2019 में लोकसभा के चुनाव को जीतेंगे। शहर विधायक राजकुमार ठुकराल ने अटल बिहारी वाजपेई को महापुरुष बताते हुए कहा कि राजनीति में इतने साफ नेता आज के परिदृश्य में मिलना मुश्किल होगा। वे अपनी सादगी और कार्यकर्ताओं के साथ लगातार नजदीकियां बनाए रखने के लिए मशहूर थे। जिसके बलबूते वे भाजपा जैसे विशाल संगठन के संरक्षक बने रहे। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई वर्तमान राजनीति के लिए प्रेरक हैं उन्होंने सदैव से साफ सुथरी राजनीति में विश्वास किया है। वे विपक्षी को भी साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने का काम करते थे। वे एक प्रखर राष्ट्रवक्ता थे, ओजस्वी कवि थे। उनका सम्मान आज भी पूरा विश्व करता है। इस माकै पर  पूर्व प्रधानमंत्री श्री वाजपेई के जन्मदिन पर तीन हजार कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।