शहीद उधमसिंह को दी श्रृद्धांजली

0
858

रुद्रपुर- इंग्लैंड जाकर जलियांवाला बाग काण्ड के दोषी जनरल ओ डायर को मौत के घाट उतारने वाले वीर क्रान्तिकारी शहीद ऊधम सिंह का जन्मदिन जनपद भर में भावपूर्ण तरीके से श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। शहीद की प्रतिमाओं पर अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

जिला मुख्यालय कलक्टे्रट में प्रभारी जिलाधिकारी, सीडीओ आलोक कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार, विधायक राजकुमार ठुकराल एवं राजेश शुक्ला, एडीएम प्रताप सिंह शाह एवं अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पाजंलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद गंगवार ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह ने भारत मां को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिये जिस तरह अपना बलिदान दिया वह दुनिया के इतिहास में अनूठा है। उनकी जीवन गाथा युगों युगों तक भारत के युवाओं में देश भक्ति का ज्वार भरती रहेगी। प्रभारी जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह समेत देश के महान क्रान्तिकारी एवं सेनानियों के सपनों का भारत बनाने की चुनौती आज भी हमारे सामने खड़ी है। हमें भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को कायम रखने का संकल्प लेना होगा। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि बीभत्स जलियां वाला बाग काण्ड के प्रत्यक्षदर्शी क्रान्तिकारी शहीद  ऊधम सिंह का देश प्रेम व देश भक्ति का जज्बा प्रेरणा दायक है । उन्होंने कहा कि ऊधम सिंह ने देश की अस्मिता के खातिर अपने प्राणों का उत्सर्ग किया। ऐसे वीर  सेनानियों को देश पर नाज है। विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह का नाम दुनिया में विख्यात है।