अरुणाचल के विजयनगर एएलजी पर उतरा एएन-32 विमान

0
606

ईटानगर,  अरुणाचल प्रदेश के विजयनगर स्थित एडवांस लैंडिंग ग्राउंड (एएलजी) के रनवे पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान एएन-32 ने सफलतापूर्वक लैंड किया। ईस्टर्न एयर कमांड के आफिसर कमांडिंग इंचार्ज एयर मार्शल आरडी माथुर और ईस्टर्न कमांड के जनरल आफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने आठवें उन्नत लैंडिंग ग्राउंड का उद्घाटन किया।

राज्य में आठवां एएलजी विजयनगर में भारत-चीन सीमा पर चांग्लांग जिले में स्थित है। यह ग्राउंड 2016 से आपरेशन में नहीं था। पुनर्निर्माण के बाद बुधवार को इसका उद्घाटन किया गया। अरुणाचल प्रदेश में कुल आठ उन्नत लैंडिंग ग्राउंड बनाए गए हैं। लैंडिंग ग्राउंड को भारतीय सेना के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। वायु सेना के आधिकारियों ने बताया कि एएन-32 युद्धपोत की लैंडिंग बुधवार की सुबह सफल रही।

बताया गया है कि अरुणाचल प्रदेश की चीन सीमा पर देश के अन्य हिस्सों के साथ पुनरनिर्मित रनवे का उपयोग सैन्य विमानन के लिए किया जाएगा। रनवे की मरम्मत एक कठिन काम था। इसमें जोरहाट एयरफोर्स अथॉरिटी की मदद ली गई।

ज्ञातव्य है कि अरुणाचल प्रदेश के अन्य सात लैंडिंग ग्राउंड के जीर्णोद्धार का कार्य चल रहा है। ये लैंडिंग ग्राउंड अरुणाचल प्रदेश के पासीघाटमेचुकावालोंगटूटिंगजीरो और एक तवांग के निकट स्थित है। इसे शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा। विजयनगर में इस लैंडिंग ग्राउंड के साथ कोई सड़क संपर्क नहीं है। इसलिए सभी निर्माण सामग्री को हेलीकॉप्टर के जरिए जोरहाट से ले जाया गया।  जीओसी प्रभारी पूर्वी कमान लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान ने स्थानीय निवासियों से बुधवार को रनवे का उद्घाटन करने के बाद बातचीत की।