उत्तरकाशी के वनों में भड़की आग, वन्य जीव भागे उच्च हिमालय
उत्तराखंड के सबसे घने जंगल उत्तरकाशी की इस बार शामत आ गई है। जिला मुख्यालय के वरुणावत की तलहटी और निम रोड पर भड़की आग से जहां वनों को भारी नुकसान हो रहा है वहीं वनों में भड़की आग शहर की बस्तियों तक पहुंचने लगी है।
जिले में वनों की आग टकनोर रेंज, मुख्यम ,धरासू, यमुना वन प्रभाग और टौंस...
कांग्रेस आला कमान पर लगाया गढ़वाल की उपेक्षा का आरोप
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और उप नेता सदन तीनों पर कांग्रेस आला कमान की ओर से कुमायूं मंडल से बनाये जाने से क्षुब्ध चमोली के कांग्रेसियों ने इसे गढ़वाल की उपेक्षा बताते हुए सौ से अधिक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सामूहिक त्यागपत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है।
उत्तराखंड के चुनाव नतीजों के बाद हार का ठिकरा प्रदेश अध्यक्ष के...
करन माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बनाया गया है। वहीं, उप नेता भुवन चन्द्र कापड़ी को नियुक्त किया गया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्ति...
उत्तराखंड : तीन मई को अभिजीत मुहूर्त में खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
उत्तराखंड के चार धामों में पहले धाम यमुनोत्री के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए आगामी 3 मई को दोपहर 12.15 बजे खुलेंगे। इसी दिन सुबह मां यमुना की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ खरसाली से यमुनोत्री धाम ले जाया जाएगा। यमुना जयंती के मौके पर गुरुवार को यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की का मुहूर्त तय किया गया।
श्री...
हेली सेवाओं की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग
कोविड काल के दुखद वक्त के बाद अब चार धाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस साल लाखों श्रद्धालुओं के तीर्थ यात्रा पर उत्तराखंड आने की उम्मीद है। इससे स्थानीय व्यवसायियों के चेहरे भी खिले हैं।
6 मई को विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह दिख रहा है।...
राजा जी पार्क में हुए आपसी संघर्ष में गजराज की मौत
राजाजी टाइगर रिजर्व में एक बार फिर आपसी संघर्ष में एक गजराज की मौत हो गयी। घटना राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज की है। जहां गश्त के दौरान वन कर्मियों को कुनाऊं कम्पार्टमेंट 14 में दो विशालकाय गजराजों के भिड़ंत की सूचना मिली।
दरअसल इस सीजन में मादा के लिए मस्थ में आये गजराज आपस में संघर्ष करते हैं।...
प्रदेश के 26 स्थानों पर जंगलों में लगी आग, 300 हेक्टेयर क्षेत्र जला
प्रदेश में बुधवार को पिछले 12 घंटे में कुल 26 स्थानों पर आगजनी की घटनाएं हुई हैं। अब तक फायर सीजन में वनाग्नि की कुल 240 घटनाएं में 300.36 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि और आपदा प्रबंधन निशांत वर्मा ने सायं चार बजे जारी बुलेटिन में बताया कि 12 घंटे में प्रदेश के 21 गढ़वाल...
केदारनाथ दर्शन के लिए दो दिन में हुई साढ़े तीन हजार एडवांस बुकिंग
चारधाम यात्रा के दौरान केदारनाथ धाम के लिए संचालित होने वाली हेली सेवा के टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग सोमवार से शुरू की गयी। दो दिन में करीब 3500 टिकटों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है।
विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 06 मई को खोले जाएंगे। केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा संचालित की...
गैर जरूरी घूमने वाले वाहनों का डिजिटल तकनीक से होगा चिह्नीकरण: डीआईजी
कुमाऊं रेंज के डीआईजी आनंद भरणे ने नैनीताल जिले की यातायात व्यवस्था को सुधारने पर जोर दिया है। इफेक्टिव ट्रैफिक मैनेजमेंट तथा टूरिस्ट पुलिस की कार्यप्रणाली को बेहतर करने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही अनावश्यक घूमने वाले वाहनों का डिजिटल तरीके से चिह्नीकरण कर कार्रवाई को कहा है।
उन्होंने पुलिस बहुउद्देशीय भवन हल्द्वानी में नैनीताल पुलिस के राजपत्रित...
मुख्यमंत्री ने बागवानी के लिए केंद्र से मांगे दो हजार करोड़ रुपये
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली प्रवास पर हैं। मुख्यमंत्री बनने के बाद धामी का यह प्रथम दिल्ली दौरा है। उन्होंने इस भ्रमण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से संसद भवन में भेंट की। उन्होंने उत्तराखंड के विकास में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा विकास कार्यों के लिए दो...


























































