करन माहरा बने उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष, यशपाल आर्य को नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

0
331

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष करन माहरा और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य को बनाया गया है। वहीं, उप नेता भुवन चन्द्र कापड़ी को नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में कुमाऊं मंडल के करण माहरा को पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष बाजपुर विधायक यशपाल आर्य को बनाया गया है। यशपाल आर्य कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी का भी निर्वहन कर चुके हैं, जबकि उपनेता भुवन चन्द्र कापड़ी को बनाया गया। भुवन चन्द्र कापड़ी खटीमा से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को हराकर विधायक बने हैं। कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा इस बार रानीखेत विधानसभा से भाजपा के प्रमोद नैनवाल से चुनाव हार गए थे।