Page 135

अब तक केदारनाथ में 18 श्रद्धालुओं की हुई मौत

केदारनाथ
अब तक केदारनाथ यात्रा के दौरान 18 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। ये सभी मौतें हार्ट अटैक से हुई हैं। बुधवार को एक मौत भी नहीं है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक रोजाना हजारों श्रद्धालुओं की चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। केदारनाथ धाम का कपाट छह मई को खुला था। तब से...

सजने लगा है गुरु का द्वार, 22 मई को खुलेंगे श्री हेमकुंड साहिब के कपाट

हिमालय की गोद में बसा सिख धर्म की आस्था के प्रतीक श्री हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने से पूर्व हेमकुंड साहिब गुरुद्वारा और सम्पूर्ण परिसर को सजाने का कार्य शुरू हो गया है। देवभूमि उत्तराखंड के पांचवें धाम के रूप में विख्यात हेमकुंड साहिब के प्रकाशोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट जहां...

आप के मुख्यमंत्री चेहरा कर्नल अजय कोठियाल ने दिया इस्तीफा

अजय कोठियाल
आम आदमी पार्टी के उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चेहरा रहे कर्नल अजय कोठियाल ने आप (आम आदमी पार्टी) से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि वे पूर्व सैनिकों, पूर्व अर्धसैनिकों, बुजुर्गों, महिलाओं युवाओं और बुद्धिजीवियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आम आदमी पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। उन्होंने 19 अप्रैल 2021...

पौड़ी गढ़वाल जिले के सौ से ज्यादा शिक्षक हुए पदोन्नत

उत्तराखंड
उत्तराखंड शिक्षा विभाग ने पौड़ी जिले के एक सौ से ज्यादा शिक्षकों की पदोन्नति दे दी है। मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने पदोन्नत शिक्षकों की सूची के साथ पत्र जारी कर दी है। इससे पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है। पौड़ी गढ़वाल जिला शिक्षा अधिकारी आनंद भारद्वाज ने बताया कि शासन के...

‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंचे फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि

फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर और भूमि पेडणेकर अपनी नई फिल्म ‘द लेडी किलर’ की शूटिंग के लिए नैनीताल पहुंच गए हैं। यहां वह नगर के मनु महारानी होटल में रुके हुए हैं। फिल्म के निर्देशक अजय बहल भी नैनीताल पहुंचे हैं। होटल पहुंचने पर होटल कर्मियों ने महाप्रबंधक नरेश गुप्ता की अगुवाई में उनका परंपरागत तरीके से तिलक लगाकर...

उत्तराखंड : अब 13 हजार श्रद्धालुओं को रोजाना केदारनाथ धाम जाने की अनुमति

केदारनाथ
चार धाम यात्रा में व्यवस्था बनाए रखने के लिए उत्तराखंड सरकार लगातार सक्रिय है। प्रदेश सरकार की ओर से समय-समय पर यात्रियों के लिए सुझाव जारी किये जा रहे हैं। ताकि उन्हें यात्रा में किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसी सिलसिले रविवार को सरकार ने केदारनाथ धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या तय कर दी है। चार धाम...

उत्तरकाशी की सविता कंसवाल ने माउंट एवरेस्ट किया फतेह

उत्तरकाशी
उत्तरकाशी जिले की 24 वर्षीय सविता कंसवाल ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट फतेह कर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। वह भटवाड़ी ब्लॉक के लौंथरू गांव की रहने वाली है। एवरेस्ट की ऊंचाई 8848.86 मीटर है। सविता कंसवाल ने सफल आरोहण 12 मई की सुबह 9:00 बजे किया। यह जानकारी नेपाल के प्रसिद्ध शेरफा बाबू ने साझा...

कोरोना के खतरे से पर्यटक बेखौफ, लापरवाह बने अधिकारी, नियमों की उड़ रही धज्जियां

धर्मनगरी हरिद्वार में कोरोना के खतरे से पर्यटक बेखौफ हैं। यहां न सिर्फ पर्यटक बल्कि अधिकारी भी इस मामले में लापरवाह बने हुए हैं। दो साल बाद शुरू चारधाम यात्रा में पंजीकरण कराने को लेकर उमड़ रही भीड़ को देख नहीं लगता कि यहां पर किसी श्रद्धालु या जिम्मेदार अधिकारी को कोरोना का कोई खौफ है। यात्रा के पंजीकरण...

उत्तराखंडः चारधाम के वीवीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध

चारधाम
उत्तराखंड सरकार ने शुक्रवार से चारधाम के वीवीआईपी और वीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया है। अब वीवीआईपी और वीआईपी को आम श्रद्धालुओं की तरह कतारबद्ध होकर ही दर्शन करने होंगे। मुख्यमंत्री धामी ने सरकार के इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने कहा बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में आज से ही वीवीआईपी दर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।...

तेजी से पिघल रहा गंगा को जीवन देने वाला गोमुख ग्लेशियर

गौमुख
गोमुख ग्लेशियरों के पिघलने की वजह को लेकर वैज्ञानिकों के भले अलग-अलग मत हों किन्तु भारत का दूसरा सबसे बड़ा और गंगा को जीवन देने वाला गोमुख ग्लेशियर तेजी से पिघल रहा है। ग्लोबल वार्मिंग, बदलता मौसम चक्र जैसी वजहों से ग्लेशियर का गोमुख वाला हिस्सा तेजी से पीछे खिसक रहा है। सरकारी आंकड़ों में 30.20 किमी लंबा गंगोत्री ग्लेशियर...