2020 तक राज्य में 5 हजार होमस्टे खोलने का लक्ष्यः सीएम

0
1029

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि सरकार राज्य में पर्यटन व सहायक गतिविधियों को अधिक से अधिक बढ़ावा देना चाहती है। पर्यटन को लोगों की आर्थिकी से जोड़ कर पलायन पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। सरकार की कोशिश है कि राज्य के मानव संसाधन का उपयोग राज्य के विकास में किया जा सके तथा युवाओं को कौशल विकास के जरिये स्वावलंबी बनाया जा सके। सरकार विलेज टूरिज्म को बढ़ावा दे रही है। वर्ष 2020 तक प्रदेश में पांच हजार होम स्टे प्रारंभ कर दिए जाएंगे।

ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेलवे लाइन, संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण, युवाओं को हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री के लिए तैयार करना, हॉस्पिटेलिटी यूनिवर्सिटी के निर्माण, देहरादून में संस्कृति ग्राम के विकास तथा 13 डिस्ट्रिक्ट, 13 न्यू डेस्टीनेशन योजना से राज्य में पर्यटन को नई दिशा व गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की संस्कृति को पर्यटन से जोड़ा जा रहा है। इस कड़ी में जल्द ही टिहरी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।