पिथौरागढ़ नैनी सैनी एयरपोर्ट: 42 सीटर विमान संचालन को मंजूरी

0
1273
घरेलू
FILE/representative

सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के नैनी सैनी एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 42 सीटर विमान के संचालन को मंजूरी प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इसके लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि 42 सीटर विमान के संचालन से सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में एयर कनेक्टिविटी और सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार के सहयोग से निरंतर रूप से राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई सेवाएं सुदृढ़ हो रही हैं। इससे पर्यटकों को काफी सुविधा मिलेगी।