केबीसी की हॉट सीट पर 12 साल की उन्नति

0
750

हल्द्वानी, उत्तराखंड की मिटट्टी में हुनर की कमी नहीं। इस बार उत्तराखंड का नाम रोशन करने जा रही है उन्नति। 12 साल की उन्नति का सेलिक्शन कौन बनेगा करोड़पति सीज़न 10 के खेल में हो गया है। बाल दिवस स्पेशल एपिसोड का हिस्सा बनने के लिए पूरे देशभर से लाखों बच्चों ने भाग लिया,जिनके बीच  हॉट सीट पर बैठेंने मौका मिला बेयरशिवा स्कूल की उन्नति को।

उन्नति जल्द ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन से रुबरु होने वाली है जिसे लेकर उन्नति का परिवार काफी उत्साहित है। रामपुर रोड हिमालया फार्म की रहने वाली उन्नति का पास पड़ोस भी खुशी से फूला नहीं समा रहा है। इस खबर के फैलते ही रिश्तेदारों और पड़ोसियों का जमवड़ा लग गया ह।हर कोई बधाई देना चाहता है।

केबीसी खेल में अलग अलग विषय के सवाल पूछे जाते हैं। उन्नति केवल पढ़ाई में ही नहीं बल्कि संगीत, नृत्य और गाने में भी रुचि रखती है। उन्नति के पिता नारायण प्रसाद गुप्ता सब्जियों का कारोबार करता है और मां ममता गुप्ता गृहणी है। उन्नति को जनरल नोलेज के प्रोग्राम देखना अच्छा लगता है। माता- पिता ने उसकी रुचि को देखा और बेटी का रेजिस्ट्रेशन करवाने की सोची इस छोटी उम्र के कारनामें से गर्व महसूस कर रहे हैं।

नारायण प्रसाद गुप्ता, उन्नति के पिता- हम 2 अक्टूबर को पंजीकरण के बाद दिल्ली गए वहां लिखित टेस्ट और फिर इंटरव्यूह तब जाकर सफलता मिली।

वहीं दूसरी ओर उन्नति का स्कूल बेयर शिवा भी उन्नति पर नाज़ महसूस कर रहा है..बुधवार सुबह करीब 8 बजे मुंबई से प्रोमो शूट के लिए स्कूल में टीम आई थी। जिसमें 9वीं क्लास की उन्नति ने डांस भी किया। उसके दोस्तों ने भी उसे बधाई दी और टिप्स भी दी।