श्रमिकों को उचित मुआवजा न मिलने पर धरना प्रदर्शन 

0
633

रुद्रपुर, श्रमिकों के अंग भंग होने तथा मैनेजमेंट द्वारा घायल श्रमिकों को उचित मुआवजा नहीं देने पर श्रमिकों में खासा आक्रोश व्याप्त है। जिसको लेकर श्रमिकों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओ के साथ कंपनी के गेट पर धरना प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। श्रमिकों ने अंग भंग श्रमिकों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।

सेक्टर 11 में स्थित आटो लाईन कंपनी में 100 से अधिक श्रमिकों के अंग भंग होने तथा मैनेजमेंट द्वारा घायल श्रमिकों को बिना उचित मुआवजे के कंपनी से बाहर निकाल देने की प्रवृति के खिलाफ कंपनी श्रमिकों ने पूर्व  कैबिनेट मंत्री तिलक राज बेहड़ एवं सुश्ील गाबा को सौंपे ज्ञापनों के बाद बेहड़ व गाबा के नेतृत्व में 15 दिसम्बर को कंपनी गेट पर विशाल धरना प्रर्दशन का ऐलान कर दिया गया। कांग्रेस नेताओं नें मजदूरो की व्यथा देखकर कारखाना प्रबंधन के खिलाफ  पूरा सहयोग देने के लिए आश्वसत किया।

कांग्रेस नेता सुशील गाबा ने मजदूरों के हक में आवाज बुलंद करते हुए कलक्ट्रेट में धरनारत श्रमिकों के मध्य पहुंचे। उन्होंने आटो लाईन कारखाने के धरनारत् कंपनी प्रबंधन मुर्दाबाद, मेनेजमेंट होश में आओ, श्रम विभाग मुर्दाबाद, एएलसी मुर्दाबाद के नारों के साथ मजदूरों को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। गाबा ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में किसी कारखाना प्रबंधक को इतना निर्मम, निर्दयी नहीं देखा है। सैंकड़ों मजदूरों के अंग भंग हो जाने के बावजूद अन्ट्रेंड मजदूरों से लगातार प्रेस मशीनों पर कार्य कराया जा रहा है। बेबस व रोजगार के दबाव में मजबूर गरीब मजदूर अपनी मजबूरी के कारण इन प्राण घातक मशीनों पर कार्य कर रहा है । अंग भंग हो जाने पर जिस तरह चंद हजार रूपये देकर गरीब मजदूर को भगा दिया जा रहा है, जोकि  मानवता को शर्मिंदा करने वाला कार्य है। कारखाना मालिक व प्रबंधन के खिलाफ आरपार की जंग प्रारम्भ हो चुकी है, चाहे जो बलिदान देना पड़े, अब युवा शक्ति पीछे नहीं हटेगी।

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीश गोस्वामी ने कहा कि उन्हें तो श्रमविभाग के अधिकारियों की कुंभकर्णी नींद पर हैरानी है। जिस कारखाने में 100 से अधिक श्रमिकों के अंगभंग हो गये हों, वहां कारखाना मालिक व प्रबंधन के खिलाफ एक एफआईआर तक दर्ज न हो, वह केवल श्रम विभाग व पूंजीपतियों की आपसी सांठगांठ से ही संभव है। इस तरह की बेईमानी को बर्दाश्त नही किया जायेगा। संचालन पार्षद मोनू निषाद व कमल सोनकर ने किया।

इस दौरान ऑटो लाइन इंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष उत्तम सिंह बिष्ट, महामंत्री रोहित मेलकानी, भूपेन्द्र सिंह, हरप्रसाद, सुनील पाल, सुरेश नेगी, रमेश, अमित हालदार, वीशू अरोरा, नन्दन सिंह खोलिया, राजू, भीमसेन, अकबर, भूपेन्द्र सिंह, कमल किशोर, पूरण सिंह, हरीश दानू, अमरेन्द्र, गिरीश, पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा, आदि मौजूद थे।