ऐसा होगा मुंबई में विराट-अनुष्का के सपनों का घर

0
1101

साल 2017 में हुई शादियों में से सबसे चर्चित शादी के बाद अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली मुंबई में समुद्र के किनारे अपने अपार्टमेंट में शिफ्ट हो जाएंगे। विराट आने वाले समय में दिल्ली से मुंबई जहां अनुष्का रहती है वहां शिफ्ट हो रहे हैं।विराट के इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है क्योंकि अकसर शादी के बाद दुल्हन अपना घर बदलती है। “आर्किटेक्चर डाइजेस्ट” द्वारा इस जोड़े के शानदार नए घर का विवरण साझा किया गया है। वर्ली में विराट और अनुष्का का नया अर्पाटमेंट ओमकार 1973 टावर्स का हिस्सा है। 29 वर्षीय क्रिकेटर ने 2016 में 7,171 स्क. फीट का ये लक्जरी अपार्टमेंट खरीदा था, जो अरब सागर के सामने है। कुल तीन टावरों वालें इस प्राॅजेक्ट में से विराट कोहली के टावर का डिजाइन बाकी सभी में सबसे शानदार है।

new-house-of-virat-and-anushka-in-mumbai_

वर्ली का यह अर्पाटमेंट एक इनडोर टेनिस कोर्ट और पेट क्लिनिक जैसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। आर्किटेक्चर डाइजेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक इस घर में “पालतू जानवरों का स्पा, फिटनेस और खेल सुविधाएं, पार्टियों के लिए एक ओपन छत और बच्चों के लिए एक क्रेश, पूल और खेल क्षेत्र शामिल है।” विराट और अनुष्का के अपार्टमेंट में जाहिर तौर पर बड़े बरामदे हैं जो चार बेडरुम में हर बेडरुम का विस्तार करते हैं।

39051278-cba0-4e6f-bda5-7144f6d6067d

अनुष्का वर्सोवा के बद्रीनाथ टावर्स में अपार्टमेंट से शिफ्ट करेंगी जहां वह अपने परिवार के साथ रहती थी।अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बीते 11 दिसंबर को टस्कनी रिज़ॉर्ट में शादी की। इटली में हुई इस शादी में केवल खास दोस्त और परिवार के लोगों को न्यौता मिला। दोनों ही के गेस्ट लिस्ट में बौलीवुड से कोई शामिल नहीं हुआ। बीते सप्ताह के अंत में मेहंदी समारोह और सगाई समारोह सहित उनके शादी समारोह का आयोजन किया गया था। तीन दिनों के लिए, अनुष्का और विराट के शादी की वार्डरोब सब्यसाची द्वारा डिजाइन किए गए थे।