महिलाओं ने मुख्यमंत्री को बांधा रक्षासूत्र 

0
354
देहरादून, मुख्यमंत्री आवास स्थित जनता दर्शन हॉल में आयोजित रक्षाबन्धन समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने मुख्यमंत्री को रक्षासूत्र बांधा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश मजबूत हो सकता है। इस दिशा में सरकार की आरे से अनेक प्रयास हुए हैं, समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा के महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी  धीरेन्द्र पंवार,  बृजेश गुप्ता, साधवी प्राची व बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।
इससे पूर्व प्रजापिता ईश्वरी विश्व विद्यालय ब्र्ह्मा कुमारीज की वरिष्ठ राजयोगिनी बी.के ऊषा दीदी के अलावा महिला सुरक्षा बल के कर्मियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत को रक्षासूत्र बांधा। उन्होंने कहा कि आगामी 6 अक्टूबर को देहरादून में व्यसन से मुक्ति के लिए प्रजापिता ईश्वरी विश्व विद्यालय ब्र्ह्मा कुमारीज द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया है।
इस मौके पर प्रजापिता ईश्वरी विश्व विद्यालय ब्र्ह्मा कुमारीज से बी.के नीलम, बी.के सोनिया,सुशील कुमार, रमेश कपूर, राजकुमार जोशी, गौरव कपूर आदि उपस्थित थे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भानियावाला स्थित वेडिंग प्वाइंट में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।