मौसम का मिजाज बदला, औली में जमकर हुई बर्फबारी

0
467
देहरादून, प्रदेश में मौसम का मिजाज मिजाज बदल गया है।  सुबह से अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। चमोली जिले के औली में बर्फबारी हुई है। जिस कारण निचले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप है। लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े व अलाव का सहारा ले रहे हैं।
केदारनाथ में भी बर्फबारी का क्रम जारी है। रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में लगातार दूसरे दिन भी मौसम खराब बना हुआ है। राज्य की पहाड़ी इलाके कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं। यमुनोत्री धाम सहित यमुना के शीतकालीन पड़ाव खरशाली गांव के आसपास भी हल्की बर्फबारी हुई जिसके बाद यहां हल्की बूंदाबांदी हुई। वहीं यमुना घाटी में बारिश का मौसम बना हुआ है।
औली में सुबह अच्छी बर्फबारी हुई है। जिससे पर्यटकों के चेहरे खिल गए हैं। यहां सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जनपदों में ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी हो सकती है। मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार गुरूवार को भी प्रदेश में आंशिक रूप से लेकर आम तौर पर बादल छाए रहेंगे कहीं-कहीं विशेषकर पर्वतीय क्षेत्रों में  वर्षा, बर्फ पड़ने की संभावना है।