प्रदेश में कोहरा और बर्फबारी के आसार

0
562
प्रदेश में मौसम के तेवर तल्ख होने वाले है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और वर्षा होने की संभावना है। जबकि मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाए रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्ति की है।
मौसम विभाग विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने गुरुवार को बताया कि एक नवम्बर को हरिद्वार और उधम सिंह नगर जिले के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाए रहने के आसार हैं। जबकि दो नवंबर को घना कोहरा छाए रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जिले में विशेषकर ऊंचाई वाले स्थानों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा गरज के साथ हो सकती है। साथ ही बर्फ पड़ने की संभावना भी है। यह क्रम तीन नवंबर तक बना रह सकता है।
गुरुवार को राजधानी देहरादून में दिनभर हल्के बादल छाए रहे। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि पंतनगर का 28.8, मुक्तेश्वर का 20.2, नई टिहरी में 20 पिथौरागढ़ में 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।