पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर 13 लाख 69 हजार 324 मतदाता डालेंगे वोट

0
53
FILE

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट में 13,69,324 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 6,99,365 पुरुष, 6,69,970 महिला और 16 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 30,354 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र में पांच पर्वतीय जिलों पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली की संपूर्ण विधानसभा सीट, टिहरी जिले की देवप्रयाग व नरेन्द्र नगर और नैनीताल जिले की रामनगर सीट मिलाकर14 विधानसभा सीट हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि बदरीनाथ सीट में 1,02,145, थराली में 1,03,543, कर्णप्रयाग 94,522, केदारनाथ में 90,839, रुद्रप्रयाग में 1,04,784, देवप्रयाग में 84,643, नरेन्द्र नगर में 91,264, यमकेश्वर में 90,014, पौड़ी में 90,792, श्रीनगर में 1,07,735, चौबट्टाखाल में 88,275 लैंसडौन में 79,441, कोटद्वार में 1,19,410 और रामनगर में 1,21,917 मतदाता हैं।

यहां सबसे ज्यादा मतदाता 1,21,917 रामनगर सीट पर हैं और सबसे कम मतदाता 79,441 लैंसडौन सीट पर हैं। महिला मतदाता 6,69,970 और पुरुष मतदाता 6,99,365 हैं। 18-19 आयु वर्ग के मतदाता 30,354, दिव्यांग मतदाता 16,072 और 85 आयुवर्ग से अधिक के मतदाता 13,347 हैं।