विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ आठ नवंबर को होगी रिलीज

0
474
परिंदा और मिशन कश्मीर के निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा कश्मीरी पंडितों पर बनी इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं। विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘शिकारा’ आठ नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म 80 और 90 के दशक के अंत में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म एवं ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया- ‘विधु विनोद चोपड़ा की नई फिल्म ‘शिकारा-कश्मीर एक प्रेम पत्र’ आठ नवंबर को रिलीज होगा। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म के निर्माता है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
श्रीनगर के रहने वाले विधु ने फिल्म की शूटिंग कश्मीर के प्रवासी शिविरों में की है। उन्होंने पहले भी घाटी में स्थापित उग्रवाद पर आधारित फिल्म ‘मिशन कश्मीर’ का निर्देशन किया है। शिकारा के कलाकारों में स्थानीय अभिनेता और नए कलाकार शामिल हैं।
शूटिंग पिछले साल मार्च में बटोटे(जम्मू कश्मीर) में शुरू हुई थी। निर्देशक के रूप में विधु की आखिरी फिल्म 2015 में आई हॉलीवुड फिल्म ‘ब्रोकन हॉर्सेस’ थी, जो उनकी अपनी परिंदा की रीमेक थी। विधु ने सजा-ए-मौत(1981), खामोश(1985), 1942: अ लव स्टोरी (1994), करीब (1998), मिशन कश्मीर (2000), एकलव्य: द रॉयल गार्ड (2007) जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन किया है। निर्माता के रूप में विधु ब्लॉकबस्टर फिल्म मुन्ना भाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्ना भाई, 3 इडियट्स और पीके के लिए जाने जाते हैं।
इस साल की शुरुआत में उन्होंने फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का निर्माण किया है। फिल्म ‘शिकारा’ विनोद चोपड़ा फिल्म्स द्वारा निर्मित और फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत किया गया है। इस बीच कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर आधारित एक और फिल्म का निर्देशक विवेक अग्निहोत्री द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ के शीर्षक से बनाई जा रही है।