राज्यपाल मौर्य और विस अध्यक्ष ने पौधरोपण कर पर्यावरण बचाने की अपील की

0
386
vidhan sabha president planting sapling
देहरादून। प्रदेश के राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण पर्यावरण संक्षण का संदेश दिया। दोनों ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने की अपील भी की।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुधवार को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने राजभवन नैनीताल के प्रांगण में देवदार के पौधरोपण किया। बेबी रानी मौर्य ने प्रदेशवासियों से पाॅलीथिन और प्लास्टिक जनित कचड़े का पूर्ण रूप से त्याग करने का आह्वाहन किया है। राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति से अपने लगाव को कम न होने दें और इसके संरक्षण में हर सम्भव योगदान दें। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधानसभा परिसर पहुंचकर विधानसभा के समस्त स्टाफ एवं सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।विस अध्यक्ष ने कहा कि हम विभिन्न विधानसभा अध्यक्ष ने महापुरुषों की जयंती, त्योहारों  एवं धार्मिक अनुष्ठानों के अवसर पर भी वृक्षारोपण अवश्य करें करें।
अग्रवाल ने कहा कि धरती पर मानव समाज और प्राणी जगत के स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है। वहीं विधानसभाध्यक्ष ने आज यमुना कॉलोनी स्थित आवास में भी अपनी पत्नी एवं पुत्र सहित वृक्षारोपण किया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी के पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। आधुनिक युग में तीव्र औद्योगिक विकास और शहरीकरण की वजह से पूरी दुनिया में प्राकृतिक पर्यावरण पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इसका असर ग्लोबल वार्मिंग के रूप में एक बड़ी चुनौती के रूप में देखा जा रहा है। कहा कि लगातार बेकाबू होते जा रहे प्रदूषण और ग्लोबलवार्मिंग जैसे कारणों के चलते ‘पर्यावरण दिवस’ मनाया जाता है।
प्रेमचंद ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मौसम चक्र मे भी असामान्य रूप से बदल रहा है। अब समय आ गया है कि हम सब मिलकर अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए पर्यावरण की रक्षा करें, उसे साफ-सुथरा बनाएं और इसके लिए सघन पौधरोपण तथा लगाए पेड़-पौधों की रक्षा भी सुनिश्चित करें। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रांत संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी, विधानसभा में उप सचिव मुकेश सिंघल, मार्शल विधानसभा प्रदीप गुणवंत, डिप्टी मार्शल एल.एस. रावत, अजय अग्रवाल, प्रवीण जोशी,राजीव बहुगुणा,रवि बिष्ट आदि सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।