उत्तराखंड विधानसभा मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

0
332
FILE

उत्तराखंड विधानसभा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया। इस बार सर्विस सहित कुल मतदता की संख्या 82 लाख 37 हजार 886 कुल मतदाता हो गए। सर्विस मतदाता 93 हजार 964 है। कुल 2 लाख 97 हजार 922 मतदाताओं में बढ़ोतरी हुई है।

बुधवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि गत एक नवंबर को एक जनवरी 2022 के आधार पर वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन किया था। इसके बाद नवंबर माह में लोगों से इस पर दावे आपत्ति मांगे गए थे। इस दौरान आयोग आवेदन प्राप्त हुए, इन दावों को शामिल करते हुए आज अंतिम वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन जारी किया गया है। उन्होंने स्पष्ट करते हुए कहा कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी वोटर लिस्ट के नए दावे आपत्तियां स्वीकार की जाती रहेंगी।

उन्होंने बताया कि सर्विस मतदाता को छोड़कर राज्य में 81,43,922 कुल वोटर है। इन वोटरों में महिला मतदाता 39,1933 और पुरुष मतदाता की संख्या 42,24,288 है।

जबकि सर्विस मतदाता की संख्या 93,964 है। इनमें महिला 2568 और पुरुष 91,396 संख्या है। इसके अलावा इलेक्टोर जेंडर 928,लिंगानुपात 953 मतदाता है। एक नंबवर के बाद भी महिला लिंगानुपता में 08 की वृद्धि हुई है।प्रदेश में कुल 11 हजार 647 मतदेय स्थल हैं। इस बार कुल 635 मतदेय स्थल की बढ़े हैं जबकि 12 मतदेय स्थल समायोजित किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दो जगह बने मतदताओं की बारीकी से परीक्षण किया गया। ऐसे मिले मतदाता को नोटिस देकर उनसे एक जगह मतदाता बनने के आधार पर उनको जोड़ा गया है। इसके फोटो मिलान के साथ ही अन्य आवश्यक सामग्री के सहयोग उन्हें चिन्हित किया गया।