नीति आयोग के एसडीजी सूचकांक में उत्तराखण्ड पुलिस शीर्ष पर

0
383
उत्तराखंड
नीति आयोग के इंडिया सूचकांक (एसडीजी) में  बेहतर कानून -व्यवस्था को लेकर उत्तराखण्ड  शीर्ष पर है। एसडीजी की ओर से 2020-21 की  रिपोर्ट जारी की गई है।  पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने इस सम्मान के लिए नीति आयोग के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि को प्राप्त करने का श्रेय शासन से मिल रहे निरंतर समर्थन और उत्तराखंड पुलिस के हर अधिकारी और कर्मचारी के अथक परिश्रम को जाता है। हमारा सतत प्रयास रहेगा कि आने वाले वर्षों में हम लगातार देश के सर्वेश्रेष्ठ राज्यों में अपना स्थान बनाए रखें।
एसडीजी रिपोर्ट के शीर्षक 16- में कानून एवं शान्ति व्यवस्था, न्याय एवं सुदृढ़ संस्थानों के विकास को महत्व दिया गया है। इसका आककलन 08 बिन्दुओं के मापदण्ड के आधार पर किया गया है। इन सभी बिन्दुओं पर बेहतरीन कार्य करते हुए उत्तराखण्ड ने 86 अंकों के साथ इस श्रेणी में शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई है। यह उत्तराखण्ड पुलिस व राज्य के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। इसमें गुजरात दूसरे और मिजोरम तीसरे स्थान पर हैं।
नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इंडेक्स में राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक और पर्यावरण के क्षेत्र में प्रगति को मापा गया है। उत्तराखंड को सभी श्रेणियों में सम्मिलित करते हुऐ देश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला है। इस सम्मान से न केवल उत्तराखंड पुलिस, बल्कि शासन के सभी विभागों का मनोबल बढ़ा है।