उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव: 420 से अधिक सीटों पर ग्राम प्रधान निर्वाचित 

0
461
देहरादून,  प्रदेश में हरिद्वार को छोड़कर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव राजधानी देहरादून समेत राज्य के कुल 89 ब्लॉक मुख्यालयों कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह से मतगणना जारी है अभी तक 400 सौ से अधिक सीटों पर ग्राम प्रधान के परिणाम घोषित हुए हैं। जबकि 266 ग्राम प्रधान पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं।
प्रदेश में ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग चल रही है। सबसे पहले ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पदों के नतीजे आ रहे हैं। क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत सदस्य पदों के परिणाम आने में कुछ वक्त लग रहा है। देहरादून के सहसपुर का पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां चंदोटी ग्राम पंचायत से सीता कुमारी प्रधान बनीं हैं।
उत्तरकाशी के पौंटी सीट से भाजपा के जिलाध्यक्ष को करारी हार का सामना करना पड़ा। इस सीट पर निर्दलीय पवन पंवार ने लगभग 514 बोटों से जीत दर्ज की। देहरादून जिले के थानों जिला पंचायत से कांग्रेस से अस्वनी बहुगुणा निर्वाचित। डीडीहाट-चिटगाल गांव से भाजपा नेता व डीडीहाट विधायक की पुत्री दीपिका चुफाल जिला पंचायत का चुनाव हारी, बंशीधर भट्ट जीते। देहरादून जिले में सौडॉद्वारा जिला पंचायत सीट से कांग्रेस समर्थित अश्विनी बहुगुणा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बिंदु राजपूत को 53 वोटों से हराया है।
पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में क्षेत्र पंचायत सदस्य के तीन परिणाम घोषित हुए। चिटगल से चन्द्रशेखर पंत, उपराडा से जितेंद्र सिंह और पाली से पूजा देवी विजयी रहे। पाली ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद पर बराबर मत मिलने से टॉस किया गया। यहां पुष्पा देवी और नीरू देवी को 120- 120 मत मिले। टॉस में पुष्पा देवी जीती। पिथौरागढ़ में जिला पंचायत में भाजपा का खाता खुला। मदकोट जिला पंचायत सीट से बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी दीपा पांगती 400 वोट से जीतीं। चंपावत के भंडार बोरा में मीना कुंवर प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। मीना 27 वोट से विजयी हुई हैं। मीना की उम्र 23 साल है।
विकास खंड बागेश्वर में ग्राम प्रधान का पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां ग्रामसभा रिखड़ी से भगवती प्रसाद, धारी-दो से कमला देवी विजयी हुए हैं। ग्रामसभा बनेगांव से सूरज कुमार, सानीउडियार से बसंती देवी व धपोलसेरा से उमेश सिंह विजयी हुए हैं। ऊधमसिंहनगर के गदरपुर की ग्राम सभा श्रीरामपुर से ललिता विश्वास, बुकसोरा से मनदीप कौर, आनंद खेड़ा से इंद्रपाल सिंह, चंदन नगर से विकास सरकार, जयनगर से दीपक पाल और विजय नगर से हरविंदर कौर प्रधान पद पर जीते हैं।
रुद्रपुर के जवाहनगर से बीडीसी सीट पर लता पटवाल और जवाहरनगर-दो से पंकज कोरंगा जीते हैं। रुद्रपुर के खमियां नं दो में रीता कोरंगा बीडीसी सदस्य बनीं। रुद्रप्रयाग जिले में बाडब से सुमन देवी, सेनाग्रसारी से शिव प्रसाद, अखौड़ी से रेखा देवी, मचकड़ी से मधुदेवी, कन्दी से मीना देवी और डांगी बांगर से संध्या ध्यानी प्रधान पद पर विजयी हुई हैं। लोहाघाट ब्लॉक क्षेत्र में जाखजिंड़ी से पुष्पा कलौनी क्षेत्र पंचायत सदस्य बनी हैं। पुष्पा को 254 मत मिले हैं।
खटीमा में पहले राउंड में पहला परिणाम घोषित हो गया है। यहां कुटरी से वॉर्ड सदस्य सुनील सिंह 101 मत विजयी हुए हैं। द्वाराहाट में मतगणना के पहले चरण में घोषित परिणाम के तहत बड़ैत से रेखा बिष्ट ने तथा बनोली से प्रशान्त सिंह ने एक-एक मत से जीत दर्ज की है। इसके अलावा रणां से देवकी देवी, मांसर से हेमा देवी सरस्वती, सतीनौगांव से भावना सती, तैलीसुनौली से हेमा बिष्ट, सैलीसुनोली से इंद्र सिंह, कफड़ा से दिनेश चंद्र कबड़वाल तथा उड़ीसा से दिनेश कुमार ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्रधान पद पर विजय प्राप्त की है।
चुनावों में राज्य में 1515 ग्राम पंचायतों के प्रधान और बीडीसी सदस्य निर्विरोध चुने जाने से इन पर चुनाव नहीं हुआ। हरिद्वार को छोड़कर 12 जिलों के 89 विकासखंडों की 7485 ग्राम पंचायतों में तीन चरणों में ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र व जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए पांच, 11 और 16 अक्टूबर को मतदान हुआ था। चुनाव मैदान में 33,882 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत अजमाई थी।