उत्तराखंडः राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन ने डीजीपी से की मुलाकात

0
554
राष्ट्रीय महिला आयोग
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य राजुलबेन देसाई ने बुधवार को यहां राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से मुलाकात की। इस दौरान महिला सुरक्षा से सम्बन्धित मुद्दों पर चर्चा की गई।
इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही पहल, महिला हेल्पलाइन, 112 व 1090, महिला काउंसलिंग सेल, महिला हेल्प डेस्क, महिला चीता, महिला सिटी पेट्रोल यूनिट और ऐच्छिक ब्यूरो की जानकारी दी गई। महिलाओं के लिए शिकायत दर्ज कराने के लिए मुख्यालय स्तर पर जारी व्हाट्स ऐप प्लेटफार्म के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई। जनपदों में महिलाओं, स्कूली बालिकाओ व कॉलेज की छात्राओं में सुरक्षा एवं कानूनी जागरूकता तथा आत्मरक्षा हेतु चलाये गये कार्यक्रमों से अवगत कराया गया।
आयोग द्वारा इस अवसर पर सुझावों का आदान-प्रदान किया गया तथा अपेक्षा की गई कि महिलाओं के लिए और अधिक संख्या में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं तथा इसके लिए जिला व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से भी समन्वय किया जाए।