उत्तराखंड के 2 पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और 5 को पुलिस पदक

0
366
राष्ट्रपति द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के 2 पुलिस अधिकारियों को विशिष्ट सेवाओं के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” एवं 5 पुलिस कार्मिकों को सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गई है।
राष्ट्रपति
विशिष्ट सेवा के लिए “राष्ट्रपति का पुलिस पदक” से सम्मानित होने वाले अधिकारियों में अपर पुलिस महानिदेशक, सीआईडी/पीएसी  पीवीके प्रसाद और पुलिस महानिरीक्षक (वर्तमान में आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर आईजी वेस्ट एफटीआर मुख्यालय लेह-लद्दाख) दीपम सेठ हैं।
सराहनीय सेवा के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित होने वाले अधिकारियों एवं कार्मिकों में पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक सुखबीर सिंह, पुलिस अधीक्षक एवं एआईजी मुकेश कुमार, एएसपी (संचार) उमेश चन्द्र जोशी, हल्द्वानी सेक्टर के डीएसपी (सतर्कता) पंकज कुमार उप्रेती और राज्य पुलिस मुख्यालय में तैनात उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने समस्त पदक विजेताओं को शुभकामनाएं दी हैं।