चमोली: अज्ञात बीमारी से मृगों की मौत, वन विभाग जांच में जुटा

0
425
चमोली
चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम घाटी के जंगलों में अज्ञात बीमारी से मृगों के मरने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों को कहना है कि बीमारी के चलते गांवों के समीप के जंगलों में बड़ी संख्या में बीमार मृग मिल रहे हैं। सूचना मिलने पर नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क की टीम ने क्षेत्र में मृत मृगों की खोजबीन शुरू कर दी है। एक मृत मृग को जांच के लिये जोशीमठ लाया गया है।
उर्गम निवासी लक्ष्मण सिंह और अनूप का कहना है कि गांव के वन क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से बड़ी संख्या में मृग अज्ञात बीमारी से मर रहे हैं। मृत मृगों के शरीर पर बाल कम हैं। कमजोर भी दिख रहे हैं। ग्रामीणों में वन्य जीवों में हो रही बीमारी से संक्रमण को लेकर भय का माहौल बना हुआ है। उन्होंने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में इसी प्रकार की बीमारी से मृगों की मौत हुई थी। वहीं नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के वन क्षेत्राधिकारी धीरेश चंद्र का कहना है कि जानकारी मिलने के बाद विभागीय कर्मचारियां को क्षेत्र में भेजा गया है। अभी एक मृग के शव को जोशीमठ लाया जा रहा है।  पोस्टमार्टम कर मौत के कारणों का पता लगाकर अन्य वन्य जीवों की सुरक्षा के उपाय किये जाएंगे।