चारधाम यात्रियों के लिए मार्ग चालू, बाबा केदार के 255 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

0
699
चार धाम
Chardham Yatra

देहरादून,चारधाम यात्रियों के लिए ऋषिकेश-बद्रीनाथ और ऋषिकेश-केदारनाथ, ऋषिकेश गंगोत्री, यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग छोटे बड़े वाहनों के लिए खोल दिए गए हैं।

सुबह तक बाबा केदारनाथ दर्शन के लिए 877 यात्री गए, जिसमें से 255 तीर्थयात्री बाबा के दर्शन कर वापस आ गए।केदारनाथ में गुरुवार दोपहर बाद ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी होने से मौसम में ठंडक है जबकि मौसम आज पूरी तरह से साफ है। मंदिर समिति के कार्याधिकारी एमपी जमलोकी का कहना है कि बर्फबारी से इस बार समय से पहले ही ठंड बढ़ गई है। बद्रीनाथ धाम में गुरुवार को 4958 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि 3829 यात्री वहीं रूए हुए हैं। हेमकुंण्ड साहिब में 407 दर्शनार्थियों ने दर्शन किए और 338 वहीं ठहरे हुए हैं।

गांगोत्री धाम में गुरुवार को कुल 1136 यात्री सकुशल दर्शन किए जिसमें से 664 पुरुष और महिला 461 तथा 11 बच्चे शामिल थे। यमुनोत्री धाम में 743 कुल यात्रियों ने दर्शन किए जिसमें 398 महिला, 342 पुरुष तथा तीन बच्चे शामिल रहे। गंगोत्री और यमुनोत्री दोनों धामों में कुल 1879 महिला, पुरुषों और बच्चों ने दर्शन किए।

केदारनाथ दर्शन के लिए केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 107) छोटे-बड़े वाहनों के लिए गौरीकुंड तक के लिए खोल दिया गया है। सोनप्रयाग मार्ग पैदल यात्रियों के लिए चालू है। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 58) बद्रीनाथ तक छोटे बड़े वाहनों के लिए खुला है। ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 108) और ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 94) जानकीचटृी तक छोटे बड़े वाहनों के लिए यात्रियों के सुविधा के लिए खोल गया है।