पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने गुरू के नाम पर रोपा पौधा

0
446

डोईवाला- गुरु पूर्णिमा व हरेला पर्व के उपलक्ष्य में पेन-इंडिया स्कूल की ओर से पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने ‘एक पौधा गुरू के नाम’ पर विद्यालय के पास पौधा रोपित किया। शिक्षिकाओं ने बच्चों को पौधारोपण का महत्व बताया।

पेन-इंडिया फाउंडेशन की ओर से संचालित निशुल्क शिक्षण संस्थान पेन-इंडिया स्कूल के बच्चों ने गुरू हरेला पर्व के उपलक्ष्य में गुरू को अर्पित करते हुए पौधा रोपित किया। इस दौरान बच्चों ने तख्तियों के जरिये लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पेन-इंडिया फाउंडेशन के संस्थापक व अध्यक्ष अनूप रावत ने कहा कि, “पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता अभियान पर फाउंडेशन का विशेष फोकस रहा है। महीने में दूसरे व चौथे शनिवार को स्कूल की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। इसमें बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी शामिल होते हैं।”

सहसंस्थापक व निदेशक संतोष बुड़ाकोटी ने कहा कि, “तीज-त्यौहारों में सामाजिक सरोकारों का महत्व भी छुपा होता है। हरेला पर्व से बच्चों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुकता बढ़ेगी।”

शिक्षिका ऋतु शर्मा व दीपालिका नेगी ने बच्चों को हरेला पर्व व पर्यावरण संरक्षण का महत्व बताया।