‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज

0
678

नई दिल्ली, अनिल कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव, सोनम कपूर अभिनीत फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म में पहली बार बाप-बेटी यानि अनिल कपूर और सोनम कपूर स्क्रिन शेयर करेंगे। इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है और विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है।

दो मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर की शुरुआत राजकुमार की इंट्री से होती है। जो एक नाटक का मंचन करते हैं जिसका नाम होता है एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। वह स्टेज पर आते हैं और बताते हैं मैं हूं साहिल मिर्जा, मैं इस नाटक का डॉयरेक्टर हूं| इस नाटक को आप दिमाग से नहीं दिल से देखिएगा। उसके बाद ट्रेलर आगे बढ़ता है| स्वीटी यान‍ि सोनम कपूर की शादी से, ज‍िसके पापा (अन‍िल कपूर) किसी भी अच्छे लड़के से उसकी शादी कराना चाहते हैं। ले‍किन स्वीटी की शादी नहीं हो पाने के पीछे छ‍िपा है एक राज, जो कहानी में इमोशन और सस्पेंस लिए हुए जो फिल्म के रिलीज होने के बाद ही खुलेगा।

सोनम कपूर के अपोज‍िट राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। फ‍िल्म जूही चावला अहम रोल में हैं, ज‍िनकी जोड़ी अनि‍ल कपूर के साथ बनी है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इसमें अनिल कपूर और सोनम कपूर दिखे थे। शादी के बाद सोनम का ये दूसरा प्रोजेक्ट है।

फिल्म ”एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट मूवी ”1942 अ लव स्टोरी” के पॉपुलर गाने ”एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा” से लिया गया है।