जंगल में भटका यात्रियों का दल

0
728

हरियाणा से नीलकंठ मंदिर के दर्शन के लिए आएं यात्रियों का एक दल शनिवार की रात जंगल में रास्ता भटक गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर यात्रियों को सकुशल जंगल से बाहर निकाला।

हरियाणा के एक महिला सहित चार यात्रियों का दल नीलकंठ में जलाभिषेक करने के बाद कुछ ही दूरी पर स्थित झिलमिल गुफा देखने के लिए निकला था। रात हो जाने के कारण जंगल में वह रास्ता भटक गए।
घटना की सूचना वन विभाग को मिली। वन विभाग की संयुक्त टीम रेस्क्यू चलाकर करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उनके पास पहुंची। सभी यात्रियों को जंगल से बाहर निकाला। यात्रियों ने वन विभाग टीम की प्रशंसा की।