कलेक्ट्रेट परिसर में हाथी की चहलकदमी से मचा हड़कंप

0
348
हाथी

राजाजी पार्क से सटे कलेक्ट्रेट परिसर में आज सुबह हाथी की चहलकदमी से हड़कंप मच गया। हाथी ने कलेक्ट्रेट परिसर में दस्तक देने पर वहां हाथी को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गयी। कुछ देर विचरण करने के बाद हाथी पुनः जंगल की ओर लौट गया।

कलेक्ट्रेट परिसर राजाजी पार्क के जंगल से सटा हुआ है। अक्सर यहां जंगली जानवरों की आवाजाही बनी रहती है। हाथी के अलावा गुलदार, हिरन, नील गाय आदि यहां जंगल से निकलकर आते रहते हैं। इस कारण से यहां हमेशा खतरा बना रहता है।

गनीमत यह रही की हाथी ने उत्पात नहीं मचाया वरना बड़ी घटना हो सकती थी। कलेक्ट्रेट परिसर में कुछ देर चहलकदमी करने के बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।