न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची चोटी फतह कर ताशी-नुंग्शी ने अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड

0
2041

दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियां फतह करने का अनोखा रिकॉर्ड बनाने के बाद दून की जुड़वा बहनों ताशी-नुंग्शी ने एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। नुंग्शी-ताशी यह कामयाबी हासिल करने वाली दुनिया की पहली जुड़वा बहनें हैं।दून के जोहड़ी गांव निवासी कर्नल विरेंद्र सिंह मलिक (सेवानिवृत्त) की दोनों बेटियां इसके पहले दुनिया की सात सबसे ऊंची चोटियों (सेवेन समिट्स) पर चढ़ाई करने वाली दुनिया की पहली जुड़वा बहनें होने का गिनीज रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी हैं। दोनों बहनों ने न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची और खतरनाक पर्वत चोटी माउंट कुक (3,724 मीटर) पर भी तिरंगा फहरा दिया है।

ताशी और नुंग्शी की उपलब्धियों में सबसे कम उम्र में एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम (लास्ट डिग्री) पूरा करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है।एवरेस्ट ट्विन नाम से मशहूर जुड़वा बहने इसके बाद न्यूजीलैंड की सबसे ऊंची चोटी माउंट कुक को फतह करने का लक्ष्य बनाया। इसके साथ ही दोनों ध्रुवों (नार्थ और साउथ पोल) पर तिरंगा फहराकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया। कर्नल मलिक ने बताया कि इस अभियान के लिए ताशी और नुंग्शी ने दो सप्ताह का कड़ा प्रशिक्षण लिया था। प्रशिक्षण के दौरान ताशी के चोटिल हो गई थी, लेकिन दोनों ने हिम्मत नहीं हारी।

ये दोनों बहने देशभर और खासतौर पर उत्तराखंड के खिलाड़ियों और साहसिक खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के लिये प्रेरणा बन गई हैं।