रामनगर में शूटिंग के दौरान सनी लियोनी की तबियत खराब

0
1228

(रामनगर) बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री सनी लियोन इन दिनों उत्तराखंड के रामनगर कॉर्बेट पार्क में एक सीरियल की शूटिंग के लिए एक महीने के लिए यहां आयी हैं। जहाँ अचानक देर रात उनकी तबियत खराब हो गयी। सनी को पहले उपचार के लिए रामनगर के अस्पताल लाया गया।

जंहा डॉक्टर्स ने बताया कि उनको पेट दर्द की शिकायत थी। जिसका उपचार कर दिया गया। मगर उपचार के बाद भी तबियत ठीक न होने पर सनी को सुबह काशीपुर के एक निजी अस्पताल लाया गया। जंहा एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा है। उनके साथ उनकी मेकअप आर्टिस्ट भी है। अस्पताल में मीडिया से दूरी बनाते हुए किसी को भी मिलने से इनकार कर दिया गया है। वही अभी उनकी तबियत के बारे में कोई भी कुछ कहने को तैयार नही है। जबकि उनको अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनके प्रसंसक भी अस्पताल पहुच रहे है जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था भी बड़ा दी गयी है। आपको बता दें कि सनी कॉर्बेट के एक रिसोर्ट में शूटिंग के लिए यहां आयी है। और अभी एक हफ्ते की शूटिंग बाकी है। डॉक्टर के अनुसार उनको पेट दर्द की शिकायत है। फिलहाल उनको आराम करने की नसीहत दी गयी है। सनी को वापस अभी रामनगर ले गए हैं।