इस शादी की तारीख पर सस्पेंस

0
553

मुंबई। एक तरफ मीडिया में चर्चा तेज है कि आगामी 19 अप्रैल को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की शादी हो जाएगी। ये खबर अर्जुन कपूर के करीबी दोस्त के हवाले से मीडिया में चल रही है, लेकिन शादी की तारीख को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अर्जुन कपूर के पिता बोनी कपूर ने एक बार फिर इस शादी की खबर को महज अफवाह बताया है। 19 अप्रैल को शादी की खबर पर बोनी ने साफ तौर पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। बोनी कपूर पहले भी इस शादी की खबरों को बकवास कहते रहे हैं और कपूर परिवार के करीबी जानते हैं कि बोनी कपूर इस शादी को लेकर सहमत नहीं हैं। अर्जुन कपूर के करीबी कहते आ रहे हैं कि वे अपने पिता की मर्जी और आशीर्वाद से ही ये शादी करना चाहते हैं, लेकिन अर्जुन इस शादी को लेकर बाकी कोई कंप्रोमाइज नहीं करना चाहते। अर्जुन कपूर अपने दोस्तों के बीच कई बार साफ कर चुके हैं कि वे शादी तो मलाइका के साथ ही करेंगे, लेकिन चाहते हैं कि परिवार शामिल हो। कहा जाता है कि बोनी कपूर के अलावा इस शादी को लेकर किसी और को एतराज नहीं है। बोनी की दोनों बेटियां खुशी और जाह्न्वी भी इस शादी के पक्ष में हैं। अर्जुन की बहन अंशुला भी इस शादी के पक्ष में हैं। अनिल कपूर पहले इस शादी के पक्ष में नहीं थे, लेकिन बाद में वे सहमत हो गए। संजय कपूर भी पक्ष में हैं। दूसरी ओर, बोनी कपूर के खंडन को भी बहुत सारे लोग गंभीरता से नहीं लेते। अतीत में बोनी ने जिन खबरों का खंडन किया है, वे सही साबहैं। जानकार मानते हैं कि बोनी कपूर पर लगातार दबाव बढ़ रहा है कि वे इस शादी के लिए मान जाएं। अर्जुन और मलाइका के रिश्ते के खुलासे के बाद सलमान खान से बोनी कपूर की दोस्ती टूट गई और सलमान ने बोनी की कंपनी की किसी भी फिल्म में काम करने से मना कर दिया। इसके चलते नो एंट्री और वांटेड फिल्मों की सिक्वल की योजनाएं ठप्प हो गईं।