उत्तराखंड के पहाड़ो पर फिर से बर्फबारी,मैदानों में कोहरा बढ़ायेगा लोगो की परेशानी

0
539
Pic Courtesy: Tilak Soni

अभी कुछ दिन पूर्व में उत्तराखंड में हुई बर्फबारी से जहाँ उत्तराखंड की पहाड़ियां सफेद हो चुकी है, जिससे आम जीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है । वहीं हालांकि पर्यटकों का रुख उत्तराखंड की तरफ हुआ है, पर मौसम विभाग ने एक बार फिर दो दिन का अलर्ट जारी कर लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी है।  मौसम विभाग की माने तो आने वाले दो दिन उत्तराखंड के पहाड़ो पर बर्फबारी से लेकर बारिश हो सकती है, वही मैदानों में कोहरा और धुन्ध लोगों की परेशानियां बढायेगा, जिससे मैदानों में तापमान सामान्य से काफी नीचे जा सकता है।

उत्तराखंड में ठंड का प्रकोप जारी है। कड़ाके की ठंड उत्तराखंड में दस्तक दे चुकी है, ऐसे में लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 घण्टे 3000 मीटर तक कि ऊँचाई वाले स्थानों में बर्फबारी के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। इस बर्फबारी के चलते मैदानों में कोहरा और धुंध छाई रहेगी जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है, मैदानों में तापमान सामान्य से 7 डिग्री तक कि गिरावट आ सकती है, मतलब साफ है आने वाले कुछ दिनों में तापमान में गिरावट से जहाँ पहाड़ो से लेकर मैदानों तक जबदस्त ठंड का आगमन हो जाएगा ।

आपको बता दे कि उत्तराखंड के चारो धाम पहले ही वर्फ़ से ढके हुए हैं। चारो धामों में कई फीट बर्फ गिरी हुई है, हाल में हुई बर्फबारी ने जहाँ कई पर्यटक स्थलों की रौनक तो जरूर बढ़ायी है। पर साथ ही आम लोगो की मुश्किलें, भी कई जगह रास्ते बन्द हो चुके हैं ,तो कई जगह से सड़कों पर जमी बर्फ से दुर्घटनाओं में भी इजाफा हो रहा है।

राजधानी देहरादून में कड़ाके की ठंड ने लोगो को दिन में भी अलाव का सहारा लेने पर मजबूर कर दिया है। राते और ठिठुरने को मजबूर कर रही है, जहां कोहरे से ज्यादा दूर देखना भी मुश्किल हो चुका है ।तो फुटपाथ पर जीवन गुजारने वाले लोगो की मुश्किलें बढ़ गयी है।वही देहरादून नगर निगम प्रशासन भी बढ़ती हुई ठंड से बचने के अपने दावे कर रहा है, निगम प्रशासन की माने तो शहर के सभी रैनबसेरो की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई है साथ ही मुख्य जगहों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है।