प्रियंका के भाई की शादी टूटी

0
984
Sidharth Chopra wedding called off
Sidharth Chopra with sister Priyanka and fiance Ishitaa

मुंबई, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के मामले का रहस्य गहराता जा रहा है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में सिद्धार्थ की शादी इश्तिा के साथ होने वाली थी। इस शादी में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से मुंबई आई थीं। अपनी कजिन सिस्टर परिणिती चोपड़ा के साथ प्रियंका ने मुकेश अंबानी की बेटी के घर पर अपने भाई की शादी का एक जश्न भी मनाया था। प्रियंका अपने भाई की शादी की तैयारियों में जुटी हुई थीं कि अचानक खबर आई कि शादी नहीं हो रही है।

इस बाबत सफाई में प्रियंका के परिवार की ओर से कहा गया कि अपरिहार्य कारणों से इस शादी को स्थगित कर दिया गया है, लेकिन परिवार ने शादी के कैंसिल होने की खबर को निराधार बताया था। इस बीच पता चला था कि सिद्धार्थ की होने वाली पत्नी की एक सर्जरी तुरंत की जानी थी और इसके चलते शादी को स्थगित किया गया। प्रियंका चोपड़ा भी शादी न होने के बाद तुरंत अमेरिका लौट गईं। अब सिद्धार्थ की शादी न होने की वजह का मामला गहराता जा रहा है। इसके रहस्य में दो बातें बताई जा रही हैं।

सोशल मीडिया पर प्रियंका ने सिद्धार्थ की होने वाली पत्नी इश्तिा को अनफ्रैंड कर दिया है। दूसरी ओर, इश्तिा ने सोशल मीडिया पर फरवरी में सिद्धार्थ के साथ हुई मंगनी के सारे फोटोज को हटाते हुए लिखा है कि जिंदगी जल्दी ही एक नई शुरुआत करने जा रही है। इश्तिा के माता-पिता ने भी अपनी बेटी की नई शुरुआत का जिक्र किया है।

इधर मुंबई में प्रियंका की मां, जिन्होंने पहले इस शादी के सिर्फ स्थगित होने की बात कही थी, अब उन्होंने इस बाबत कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। प्रियंका की मीडिया टीम भी इस मामले पर चुप है, लेकिन चोपड़ा परिवार के करीबी लोगों की तरफ से संकेत मिले हैं कि शादी कैंसिल हो गई है। इसकी दो वजह पता चली हैं। प्रियंका का परिवार इस बात से नाराज था कि इश्तिा की बीमारी की बात को छुपाया गया, जबकि इश्तिा के परिवार ने इसे गलत बताया है। दूसरी ओर, इश्तिा का परिवार इस बात से नाखुश था कि सिद्धार्थ की इससे पहले हुई मंगनी की बात को गुप्त रखा गया, जबकि सिद्धार्थ 2014 में मंगनी कर चुके थे और अगले साल, 2015 में उनकी शादी गोवा में होनी थी। वजह कुछ भी हो, लेकिन ऐसा लग रहा है कि सिद्धार्थ की शादी का मामला फिलहाल काफी आगे के लिए टल चुका है।