‘सेवा धाम’ के सुधीर भाई गोयल को स्वामी राम मानवता पुरस्कार

0
808

डोईवालाः स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) की प्रयोजित संस्था हिमालयन इंस्टिट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट (एचआईएचटी) जौलीग्रांट की ओर से मध्य प्ररदेश उज्जैन की सामाजिक संस्था ‘सेवा धाम’ को स्वामी राम मानवता सम्मान 2018 से सम्मानित किया गया।

सेवा धाम को ये सम्मान असहाय लोगों के स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान व रोजगार सृजन के क्षेत्र में किए गए अहम योगदान के लिए दिया गया। सेवाधाम आश्रम ने स्थापना से करीब चार हजार से ज्यादा लोगों के आजीवन आश्रय व पुनर्वास की स्थापना की है। इसमें असहाय बुजुर्ग, बेसहारा बच्चे, मानसिक और शारीरिक रूप कमजोर सहित कैंसर व एचआईवी पीड़ित शामिल हैं। 2001 में आए कच्छ और भुज भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं में राहत प्रयास भी प्रदान किए हैं। 1500 से अधिक लोगों के अंतिम संस्कार किए हैं। इससे पहले सेवाधाम आश्रम को अपनी जन सेवा के लिए कई पुरस्कार व सम्मानों से नवाजा जा चुका है। इनमें प्रमुख केंद्रीय न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय की ओर से मिला सर्वश्रेष्ठ संस्थान पुरस्कार, टाइम्स फाउंडेशन और जैन संगठन भी सम्मानित कर चुके हैं। राज्य स्तरीय महर्षि दधिचि अवॉर्ड से भी सम्ममानित किया जा चुका है।

विज्ञान व अध्यात्म के बल पर सामाजिक सेवा का उच्च उदाहरण स्वामी जी ने दिया। वह हमेशा से समाज के लिए प्रेरणा रहे हैं और रहेंगे। उनके नाम से सम्मान पाना सेवा धाम व मेरे लिए लिए गर्व की बात है। समाज सेवा के लिए हमारी प्रतिबद्धता और मजूबत होगी।‘ यह कहना था सुधीर भाई गोयल, संस्थापक, सेवा धाम, गुजरात का।