ऋषिकेश निगम के आरक्षित होने पर नेताओं के चेहरे मुरझाए

0
583

ऋषिकेश। उत्तराखंड राज्य के नगर पालिका और निगमों के विस्तारीकरण की श्रृंखला में शहरी विकास विभाग के ऋषिकेश नगर पालिका को निगम बनाए जाने के बाद से मेयर बनने का सपना संजो रहे एक दर्जन से अधिक लोगों को उस समय झटका लगा, जब ऋषिकेश निगम को महिला सामान्य सीट घोषित कर दिया गया।
इसके साथ ही वार्डों के विस्तारीकरण के बाद ग्रामीण क्षेत्रों को निगम में शामिल किए जाने के चलते 40 वार्डों मे 9 वार्डों को सामान्य महिला, दो अनुसूचित जाति दो पिछड़ी जाति महिला वार्ड घोषित किए गए। कुल मिलाकर 40 वार्डों में 13 वार्ड को महिला घोषित किया गया तो वहीं 2 अनुसूचित जाति 2 पिछड़ी जाति के लिए वार्ड को आरक्षित किया गया है और बाकि सामान्य घोषित किए गए हैं। कुल मिलाकर शहरी विकास विभाग द्वारा नए निगम में मेयर वपार्षद बनने का सपना पिछले देख रहे तथाकथित नेताओं के लिए बड़ा झटका है। ऐसे नेता अब चुनाव लड़ने के लिए अपने परिवारों की महिलाओं को मैदान में उतारने तो कुछ सीटें बदलने में जुट गए हैं। हालांकि, जिलाधिकारी ने निगम वार्डों के परिसीमन को लेकर आपत्ति दर्ज कराए जाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।