अपने घर पर जन्मदिन मनाएंगे ऋषि कपूूूर

0
369
Rishi Kapoor talks about being cancer free
Rishi Kapoor talks about being cancer free

मुंबई,  चार सितंबर को ऋषि कपूर हर साल अपना जन्मदिन मनाते हैं। इस बार उनके जन्मदिन का आयोजन बहुत स्पेशल होने वाला है।

कपूर परिवार के करीबी सूत्रों ने इस बात के संकेत दिए हैं कि इस बार ऋषि कपूर अपना जन्मदिन परिवार के साथ मुंबई में मनाएंगे और परिवार इसके लिए बड़े स्तर पर एक कार्यक्रम करने की योजना बना रहा है, जिसमें कपूर खानदान के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से करीबी दोस्तों को दावत दी जाएगी।

पिछले आठ महीने से अमेरिका में इलाज करा रहे ऋषि कपूर अब ठीक हो चुके है और उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के दूसरे या तीसरे सप्ताह में वे मुंबई लौटेंग। अमेरिका में ऋषि कपूर के साथ रह रहीं उनकी पत्नी नीतू कपूर ने भी संकेत दिए हैं कि अगले दो महीने में हम अपने घर लौट सकते हैं।

कहा जाता है कि अपने पापा को लेने के लिए रणबीर कपूर अमेरिका जाएंगे और अपने पापा के साथ लौटेंगे। पिछले आठ महीनों में रणबीर कपूर लगातार अपने पापा को देखने के लिए अमेरिका आते-जाते रहे। अमेरिका जाने वाली भारत की हस्तियां भी ऋषि कपूर से मुलाकात करने पंहुचती रहीं। आमिर खान, शाहरुख खान, करण जौहर, मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, प्रियंका चोपड़ा, विकी कौशल, अनुपम खेर उन लोगों में रहे, जो ऋषि कपूर से मिलने पंहुचे थे।