उत्तराखंड: राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, बोले- झांकियों में दिखा विकास का संकल्प

0
192
गणतंत्र

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 74वें गणतंत्र दिवस पर देहरादून के परेड मैदान में तिरंगा फहराया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ झांकियां निकाली गईं। राज्यपाल ने कहा कि आज उत्तराखंड की झांकियों में विकास का संकल्प और लक्ष्य दिखाई दे रहा है।

देहरादून के परेड मैदान में मुख्य कार्यक्रम में राज्यपाल ने सुबह साढ़े दस बजे झंडा फहराया। इस दौरान राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। इससे पहले राज्यपाल ने राजभवन में भी तिरंगा फहराया।

राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को याद किया। उन्होंने कहा कि आज समस्त देशवासियों को राष्ट्र हित के लिए संकल्प लेकर देश के विकास में अपना योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार विकास को लेकर गंभीर है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है।

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्र के पर्व को उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। आज का उत्साह देखकर मन में अलग सी प्रसन्नता हो रही है। आज की परेड में उत्तराखंड की संस्कृति सभ्यता दिखी। प्रतिभागियों का बेहतरीन प्रदर्शन को मन को भा गया। आज की झांकियों में संकल्प और लक्ष्य दिखाई दिया। सच कहूं तो पूरे परिवार ने मिलकर इसे उत्साह और उमंग से मनाया। यह हम सबके लिए गर्व की बात है। उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित कर आज अलग महसूस कर रहा हूं।

राज्यपाल झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम को देख अभिभूत हुए। मंच से कई मौके पर आगे आकर कलाकारों का उत्साह वर्धन किया। राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कलाकारों का उत्साहवर्धन करते दिखे।

09 विभागों की झांकियां निकाली गईं

गणतंत्र दिवस पर 9 विभागों की रंगारंग झांकियां निकाली गईं। इनमें उद्यान और खाद्य प्रसंस्करण, विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से बाल बाटिका, चिकित्सा और शिक्षा विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग, ग्राम्य विकास की ओर से लखपति दीदी, उत्तराखंड पर्यटन, वन विभाग, उद्योग विभाग की ओर से एक जिला दो उत्पाद, पशुपालन विभाग की झांकियां शामिल हुईं।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोहा

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छोलिया नृत्य (अल्मोड़ा), जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच व सामाजिक संस्था चकराता की ओर से हारूल नृत्य, राजेश्वरी पर्यावरण एवं संस्कृति समिति उत्तरकाशी का रांसो नृत्य, नरू बिरोला, संगम सांस्कृतिक समिति की ओर से मेला नृत्य (गढ़वाली नृत्य), कुमाऊं लोक सांस्कृतिक कला दर्पण लोहाघाट चम्पावत की ओर से छपेली नृत्य की प्रस्तुति ने मन मोह लिया।

परेड में गढ़वाल रायफल, केंद्रिय रिजर्व पुलिस बल, भारत तिब्बत पुलिस, हिमाचल पुलिस, महिला दल, पीएसी, होमगार्ड्स, प्रांतीय रक्षा दल, गौरव सेनानियों, अश्व रोही दल, दूर संचार, अग्निशमन दल, सिटी पेट्रोल दल का दस्ता शामिल हुआ। सेना व पुलिस, होमगार्ड, पूर्व सैनिकों की ओर से परेड और पुलिस व अर्द्धसैनिक बल महिला बैंड की ओर से प्रस्तुती दी गई।

इस मौके पर सांसद नरेश बंसल, मेयर सुनील उनियाल गामा, विधायक खजान दास, मुख्य सचिव एसएस संधू, डीजीपी अशोक कुमार, जिलाधकारी सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर, अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व के.के मिश्रा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

क्रिकेटर ऋषभ पंत को बचाने वालों को किया गया सम्मानित

गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत की सहायता करने वाले हरियाणा रोडवेज के चालक सुशील कुमार और परिचालक परमजीत को सम्मानित किया। यह सम्मान सुशील कुमार की पत्नी व परमजीत के पिता ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा पर दोनों चालकों एवं परिचालकों को एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह (ब्रह्म कमल की अनुकृति) प्रदान की गई। क्रिकेटर ऋषभ पंत की सड़क हादसे के दौरान सहायता करने वाले दो अन्य युवकों नीशू एवं रजत को भी सम्मानित किया गया।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक

-कैलाश पंवार पुलिस उपाक्षीक, सेवानिवृत, एसटीएफ

-पंकज कुमार उत्प्रेति सतर्कता, सेक्टर हल्द्वानी

-वीरेन्द्र सिंह रावत सेवानिवृत पुलिस उपाधीक्षक मुख्यमंत्री सुरक्षा

-मोहन गिरी उपनिरीक्षक सेवानिवृत हरिद्वार

-दिनेश चन्द्र प्लाटून कमांडर 31वीं वाहनी पीएसी रुद्रपुर

-विक्रम सिंह उपनिरीक्षक विशिष्ट सेवा हरिद्वार

-पितृ शरण बहुगुणा उपनिरीक्षक पुलिस मुख्यालय

-मोहन राम उपनिरीक्षक विशेष श्रेणी सेवानिवृत, एसपीआर हल्द्वानी

-जहिल राम मुख्य आरक्षी विशेष श्रेणी, चालक सेवा वाहिनी

विशिष्ट कार्य के लिए राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

-दलीप सिंह कुंवर, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून

-आयुष अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ

-देवेन्द्र पींचा, पुलिस अधीक्षक, चम्पावत

सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक

-राकेश चन्द्र देवली, अपर पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह

-दिनेश चन्द्र बड़ोला, पुलिस उपाधीक्षक, नरेन्द्र नगर

-पूरन सिंह रावत, निरीक्षक गोपनीय सहायक पुलिस मुख्यालय

-अरुणा भारती, अपर पुलिस अधीक्षक, जीआरपी को सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया

-बसन्त बल्लभ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस दूरसंचार, पिथौरागढ़ को सेवा के आधार पर सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से सम्मानित किया गया।