चमोली जिले में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

0
866

गोपेश्वर, चमोली जिले में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने गोपीनाथ मंदिर प्रांगण से मुख्य बाजार होते हुए पुलिस लाईन तक प्रभात फेरी निकाली। सभी सरकारी, अद्र्व सरकारी एवं शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

क्लेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी आशीष जोशी ने ध्वजारोहण कर कार्मिकों को राष्ट्रीय एकता, अखण्डता एवं देश के संविधान पर आत्मर्पित करने की शपथ दिलायी। उन्होंने अधिकारियों को अपने कत्र्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ परिपालन करने तथा मिलजुल कर कार्य करने की सलाह दी। उन्होंने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए शहीद स्मारकों पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रृद्वा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर क्लेक्टेªट परिसर में देवदार, तिरपला, तेजपाल, हरड, बेहडा, आवला, च्यूरा आदि औषधीय पौध भी लगाये।

देश के 69वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन पुलिस मैदान, गोपश्वर में किया गया। पुलिस मैदान, गोपेश्वर में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिलाधिकारी आशीष जोशी ने ध्वाजारोहण कर कार्यक्रम का शुभांरभ किया। पुलिस एवं एनसीसी जवानों की टुकडियों ने पुलिस बैंड के साथ परेड की। जिसकी सलामी मुख्य अतिथि ने ली।

वहीं कृषि, उद्यान, वन, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उरेडा, बाल विकास, स्वास्थ्य, स्वच्छ भारत, पशुपालन, ग्राम्य विकास, शिक्षा, आपदा एवं उद्योग विभाग ने झांकियां प्रदर्शित की। पुलिस परेड एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय दर्शक मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने शहीदों को नमन करते हुए सभी को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई दी। कहा कि गणराज्य बनने से अब तक देश ने कई उपलब्धियां हासिल की है। जिले में विकास कार्यो के बारे में अवगत कराते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आज पलायन और कम बाल लिंगानुपात जिले की सबसे बडी समस्या बनी हुई है। कहा कि पहाड़ों में मूलभूत सुविधाओं को विकसित करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस मैदान में पुलिस के जवानों ने परेड में अपने जौहर दिखाने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा, एटीएम चोरी, घरेलू गैस से सुरक्षा आदि पर सूक्ष्म नाटक प्रस्तुत कर लोगों को सजग किया। पुलिस परेड में महिला पुलिस टीम की टुकडी को बेहतर प्रर्दशन के लिए प्रथम स्थान मिला। दूसरे स्थान पर यातायात पुलिस व तीसरे स्थान निर्भीक पुलिस की टुकडी रही। जबकि विभागीय झांकियों में पहले स्थान पर उद्योग, दूसरे पर सर्वशिक्षा व तीसरे स्थान संयुक्त रूप से पशुपालन व वन विभाग की झांकियां रही। जिन्हें जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।