चारधाम तीर्थ यात्रियों ने इस बार पिछले रिकॉर्ड को ध्वस्त किया

0
201
चारधाम

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा ने इस बार गत वर्षो का रिकार्ड तोड़ दिया है। मंदिर समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कपाट खुलने की तिथि 8 मई से 9 नवंबर 2022 की शाम तक 17 लाख 14 हजार 263 यात्रियों ने चारधाम के दर्शन किए है। अकेले दो नवंबर को 3341 यात्री दर्शन को पहुंचे थे।

केदारधाम के कपाट 6 मई को खुले थे। 27 अक्टूबर कपाट बंद होने तक 15 लाख 63 हजार 15 यात्री पहुंचे। इसी संख्या में एक लाख 51 हजार 795 तीर्थ यात्री हेलीकॉप्टर सेवा के भी हैं। इसी कड़ी में यमुनोत्री धाम में 3 मई के बाद कपाट खुलने से 27 अक्टूबर कपाट बंद होने तक 485688 यात्री, गंगोत्री धाम में 3 मई से 26 अक्टूबर तक 624516 यात्री तथा नवंबर तक बद्रीनाथ-केदारनाथ पहुंचने वाले कुल तीर्थ यात्रियों की संख्या 3277541 तक पहुंची थी। 9 नवंबर की शाम तक यह संख्या 4387745 पहुंच गई। हेमकुंड साहिब लोकपाल तीर्थ के कपाट 22 मई को खुले थे और 10 अक्टूबर तक बंद हुए थे तब तक 24700 यात्री पहुंचे थे। चारधाम में बद्रीनाथ के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे जबकि केदारनाथ धाम व श्री यमुनोत्री धाम के 27 अक्टूबर को बंद हो चुके हैं। गंगोत्री के कपाट 26 अक्टूबर को बंद हो चुके है। द्वितीय केदार श्रीमद महेश्वर के कपाट 18 नवंबर को बंद होंगे तथा तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट 7 नवंबर को बंद हो चुके है।