नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0
562
File Photo: Crime

देहरादून,  राजधानी देहरादून में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामला थाना नेहरू कालोनी क्षेत्र का है। इस संबंध में थाना नेहरू कालोनी पर लड़की के परिजनों ने सोमवार को एक लिखित तहरीर दी थी। तहरीर में बताया की चांद ठेकेदार नाम का व्यक्ति चकशाहनगर में रहता है। उसने उनकी नाबालिग लड़की (14 वर्ष) के साथ अप्रैल 2018 में कई बार बलात्कार किया। कुछ समय पूर्व लड़की का स्वास्थ्य अचानक खराब हो गया। डॉक्टर के पास ले जाने पर पता चला कि लड़की लड़की गर्भवती है। इस सम्बन्ध में लड़की ने परिजनों से बताया कि चांद ठेकेदार ने उसके साथ बलात्कार किया है। पीड़ित ने बताया की इस बारे में चांद की पत्नी को भी जानकारी थी। दोनों पति-पत्नी ने इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

लिखित तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया था। घटना की गम्भीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक नेहरूकालोनी को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देशित किए थे। मंगलवार को पुलिस ने अभियुक्त शादिक उर्फ चांद निवासी चकशाह नगर नेहरूकालोनी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।