अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले राजकुमार का बर्थडे

0
476
फिल्म इंडस्ट्री में कम समय में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाने वाले अभिनेताओं में एक नाम है राजकुमार राव का। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजकुमार राव ने बॉलीवुड में बहुत कम समय में अपनी पहचान बनाई। राजकुमार का जन्म 31 अगस्त 1984 को गुड़गांव मे हुआ था। प्रारंभिक पढ़ाई गुड़गांव से पूरी करने के बाद राजकुमार ने स्नातक की पढ़ाई दिल्ली विश्वविद्यालय से पूरी की। इसके बाद राजकुमार ने फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे से भी पढ़ाई की और मुंबई शिफ्ट हो गए। जब राजकुमार दसवीं में थे तभी से उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा पलने लगा था।
बॉलीवुड में राजकुमार ने फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में राजकुमार के अभिनय की खूब सराहना हुई। इसके साथ ही राजकुमार को एक के बाद एक कई  फिल्में मिलती गई। राजकुमार ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी है। जिनमें रागिनी एमएमएस, शैतान, काय पो चे, शाहिद, शादी में जरूर आना, स्त्री शामिल है। राजकुमार को फिल्म ‘काय पो चे’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। वहीं फिल्म ‘शाहिद’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रिय पुरस्कार भी मिला। राजकुमार राव ने बहुत ही कम समय में जहां बॉलीवुड में अपनी मजबूत पहचान बनाई हैं। वहीं राजकुमार ने अपने अभिनय की बदौलत दर्शकों के दिलों को भी जीता हैं।