मसूरी में हुई मौसम की पहली बर्फबारी, देहरादून में बारिश ने बढ़ाई ठंड

0
473
File

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद गुरुवार सुबह देहरादून के आसपास इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इससे इलाके में ठिठुरन बढ़ गई है। अगले दो दिन तक पर्वतीय चोटियों पर हल्का हिमपात होने मौसम का मिजाज बदला रहेगा।

वहीं, मसूरी में भी इस सीजन की पहली बर्फबारी ने मौसम को में ठंडक बड़ा दी। मसूरी और आस पास के इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी से यहां सैलानियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।

पिछले कुछ दिन से राजधानी देहरादून सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों में चटख धूप से ठंड का अहसास कम होने लगा था।गुरुवार सुबह मौसम ने करवट ली। आकाश में बादलों के बीच सूर्य देव की लुकाछिपी के बाद 11 बजे के करीब शहर में बारिश हुई। तेज गति से चल रही ठंडी हवा से शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया। लोग सुबह से ही घरों में दुबके रहे। मौसम के अचानक करवट बदलने से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज किया गया।

मौसम विभाग का कहना है कि मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हो सकती है। देहरादून और हरिद्वार समेत आसपास के क्षेत्रों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।