प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी के आसार

0
435
File: Photo

देहरादून,  सूबे में मौसम करवट ले सकता है। इससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व अन्य क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केन्द्र के पूर्वानुमान के अनुसार 11 से 13 दिसम्बर तक प्रदेश में हल्की वर्षा और वर्फबारि के आसार बन रहे है।

मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड में इजाफा हो सकता है। मैदानी इलाकों में सुबह व शाम के समय कोहरा व धुंध रहेगा। मसूरी में सुबह एवं शाम को कड़ाके की ठंड पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों को भी होटलों में दुबकना पड़ रहा है। हालांकि सोमवार की सुबह सभी जिलों में धूप खिलने से लोगों ने राहत महसूस की।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, “11 दिसंबर से प्रदेश में मौसम बदलने के आसार हैं। जिससे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना बन रही है। ऐसे में पारे में भी गिरावट आने की संभावना है। ठिठुरन बढ़ सकती है।”