प्रियंका और निक को मिला अमेरिकी मैरिज लाइसेंस

0
556

नई दिल्ली, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को अमेरिका में शादी करने का लाइसेंस मिल गया है। कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनस ने बेवरली हिल्स के कोर्ट हाउस में जरुरी कागजात जमा करके रजिस्ट्रेशन कराया था।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर में होने वाली प्रियंका और निक की शादी से पहले की रस्में अभी से शुरू हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में प्रियंका का ब्राइडल शावर और बैचरलेट पार्टी आयोजन हुआ था। इन मौकों पर प्रियंका के परिवार और नजदीकी दोस्तों के अलावा हॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियां भी शामिल हुई थीं। इसके अलावा प्रियंका ने एक पायजामा पार्टी भी रखी थी जिसमें उनकी खास सहेलियों के अलावा होने वाली जेठानी सोफी टर्नर (गेम ऑफ थ्रोन्स एक्ट्रेस), बहन परिणीति चोपड़ा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी शामिल हुईं। ईशा की शादी भी अगले महीने होने वाली है। वैसे प्रियंका की पायजामा पार्टी की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।