प्रियंका और निक जोएनसन का हुआ रोका, तस्वीरें वायरल

0
776

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की रोका की रस्में शुरु हो चुकी है. इसके साथ ही रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। वायरल हुई इस फोटो में निक और प्रियंका बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस पूजा के बाद लंच का इंतजाम किया गया है और फिर शाम को 5 स्टार होटल में ग्रांड पार्टी होने वाली है।

वायरल हुई फोटो में निक सफेद रंग के कुर्ता और पायजामा में नजर आ रहे हैं। निक के कपड़ों को देखकर कोई नहीं कह सकता कि वो भारतीय नहीं बल्कि विदेशी हैं। उनका ये ट्रेडिशनल लुक वाकई काफी अच्छा लग रहा है और इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा पीले रंग के लहंगे में कहर ढा रही हैं। वायरल हुई इस फोटो में निक और प्रियंका पूजा करते नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही फोटो के पीछे के बैकग्राउंड में एक लोगो की तरह स्टाइलिश तरीक से NP यानी निक और प्रियंका लिखा गया है। ये पूजा एक्ट्रेस के घर में रखी गई है।

इस पार्टी में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस परिणिती चोपड़ा पहुंच गई हैं। परिणीति चोपड़ा बहन प्रियंका चोपड़ा के बेहद करीब हैं और इससे पहले भी वो निक और प्रियंका के साथ गोवा ट्रिप पर भी जा चुकी हैं। फिलहाल, अभी खबर यहीं है कि परिणीति चोपड़ा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई हैं इसका मतलब है कि वो प्रियंका और निक की रोका सेरेमनी में शामिल होने के लिए सबसे पहले पहुंच गई हैं।

निक और प्रियंका की पार्टी में एक्टर रणवीर सिंह जिन्होने फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में प्रियंका के साथ लीड रोल किया था। प्रियंका की कजिन बहन और एक्ट्रेस परिणिति चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और एक्ट्रेस सोफी चौधरी शिरकत करेंगे और पार्टी में बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी शामिल होंगे।