देहरादून में सोना-चांदी की कीमतों में उछाल

0
521
Gold and silver biscuits

देहरादून। सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को महंगी धातु सोने -चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिला। सोना दो सौ रूपए तो चांदी में 150 रूपए बढ़ोतरी दर्ज की गई। बताया जा रहा है स्थानीय बाजार में सोने की मांग की बढ़ने के कारण बढ़त आई है।
मंगलवार को देहारादून सर्राफा बाजार खुलते ही पीली धातु सोने की कीमत देहरादून में 200 रुपए की तेजी रही जिसके चलते पीली धातु सोना का भाव 31,650 रूपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं गिन्नी आठ ग्राम की कीमत में 150 रुपए की बढ़त के साथ 25,300 रुपेय दर्ज की गयी। साथ ही प्रति किलो चाँदी में 150 रुपए की तेज़ी के चलते प्रति किलो चाँदी की कीमत 38,400 रुपेय दर्ज की गयी। वहीं चाँदी प्रति तोला भाव स्थिरता के साथ 400 रुपए दर्ज किया गया एवं चाँदी सिक्का स्थिरता के साथ 540 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा।
सोमवार को सोना 31,450 रूपए प्रति 10 ग्राम और गिन्नी 8 ग्राम की कीमत 25,150 रूपए से बाजारों में विक्रय हुआ। वहीं चाँदी 38,250 रुपेय प्रति किलोग्राम से खरीदारी की गई।
मंगलवार सर्राफा मण्डल देहरादून में सोने चांदी का भाव
24 केरेट :31,650 रूपए प्रति 10 ग्राम
23 केरेट : 30,850 रूपए प्रति 10 ग्राम
22 केरेट (हॉलमार्क) : 30,050 रूपए प्रति 10 ग्राम
18 केरेट (हॉलमार्क) : 25,300 रूपए प्रति 10 ग्राम
14 केरेट (हॉलमार्क) : 20,550 रूपए प्रति 10 ग्राम
गिन्नी : 25,300 रूपए प्रति आठ ग्राम
चाँदी 999 : 38,400 रूपए प्रति किलोग्राम
चाँदी : 400 रूपए प्रति तोला
चाँदी सिक्का :540 रूपए प्रति 10 ग्राम