प्रदेश के चार जिलों में भारी बर्फबारी के आसार

0
539

देहरादून,  उत्तराखंड में मौसम के एक बार फिर से करवट लेने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं।

रविवार को प्रदेश में आंशिक रूप से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की वर्षा और बर्फ पड़ने की संभावना है। अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकांश स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान विभाग केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्रदेश में उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग तथा पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं भारी बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल तथा उधम सिंह नगर जनपदों में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

मौसम विभाग ने मौसम के बदलते तेवर को देखते हुए चेतावनी जारी किया है। हालांकि राजधानी देहरादून में शनिवार सुबह से अच्छी धूप खिली हुई। ठंड से लोगों को राहत मिली है। आज का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहेगा।