प्रकाशं पंत का पार्थिव शरीर भारत के लिए रवाना

0
478
Prakash pant body departed from america
देहरादून। प्रदेश के वित्त व संसदीय कार्य मंत्री प्रकाश पंत का बुधवार को अमेरिका में निधन होने के बाद शुक्रवार को उनका पार्थिव शरीर भारत के लिए रवना हो गया। पूरे सैन्य सम्मान के साथ पंत का पार्थिव शरीर अमेरिका के एयरपोर्ट लाया गया और यहां उन्हें श्रद्दांजलि दी गई। इस दौरान उनकी पत्नी, बेटी और उनके भाई समेत एक अन्य पारिवारिक सदस्य वहां मौजूद रहे।
पंत के परिजन शुक्रवार को उनके पार्थिव शरीर के साथ अमेरिका से भारत के लिए रवाना हुए। इससे पहले तिरंगे में लिपटे पंत के पार्थिव शरीर को एयरपोर्ट लाया गया। ऐसी ही एक तस्वीर अमेरिका के एयरपोर्ट से सामने आई है, जहां प्रकाश पंत के भाई तिरंगे में लिपटे पंत के पार्थिव शरीर को निहार रहे हैं। उन्हें देखकर साफ तौर पर कहा जा सकता है कि पंत के यूं चले जाने पर वे अब भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं।
सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के विशेष आग्रह पर पंत के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट लाया जाएगा। जहां 7 से आठ बजे एसडीआरएफ भवन जौलीग्रांट रखा जाएगा। इसके बाद पार्थिव शरीर पिथौरागढ़ के लिए रवाना होगा। साढ़े नौ बजे से 11 बजे तक भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय सम्पूर्णानंद पार्क घंटाकरण-पिथौरागढ़ दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद पंत निवास खड़कोट में 11:30 से 12:30 बजे के बाद दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार रामेश्वर घाट पिथौरागढ़ में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गई है।