भाजपा विधायक ब्लैकमेलिंग मामले में महिला सहित पांच गिरफ्तार

0
455
भाजपा
ज्वालापुुर के भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर रेप के गंभीर आरोप लगाकर कथित वीडियो वायरल करने की धमकी देकर डेढ़ करोड रुपये मांगने वाली भाजपा विधायक की ही करीबी भाजपा महिला नेत्री, उसके पति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें दो कथित पत्रकार भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ विधायक सुरेश राठौर ने ही मुकदमा दर्ज कराया था।
-अश्लील फ़िल्म बनाकर मांगे डेढ़ करोड़, डील हुई तीस लाख में
ज्वालापुर पुलिस के एसएसआई दीपक सिंह कठैत ने बताया कि कुछ दिन पहले विधायक सुरेश राठौर के नंबर पर एक वीडियो भेजकर रणवीर गौतम निवासी ग्राम बेलड़ा, रूडकी, सतीश दास निवासी नागल सहारनपुर, एसडी गौतम नागल सहारनपुर, सुरेखा निवासी बेगमपुर बहादराबाद और उसका पति विजेंद्र ने वीडियो को वायरल करने की धमकी दी थी। वायरल करने से बचने के लिए विधायक से डेढ करोड रुपए मांगे गए थे। विधायक सुरेश राठौर आरोपियों से बात कर रहे थे और लगातार बात करने पर पूरी डील तीस लाख रुपए में फाइनल हो गई थी। डील फाइनल होते ही भाजपा विधायक सुरेश राठौर ने सुरेखा सहित अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद पुलिस ने सुरेखा सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
भाजपा विधायक की करीब है सुरेखा:  भाजपा विधायक सुरेश राठौर को सुरेखा बहुत अच्छे से जानती है और घर भी आना जाना है। सुरेखा भी भाजपा में खुद को नेत्री बताती है। आरोप है कि सुरेखा ने पार्टी में अच्छा पद दिलाने और मकान में पत्थर लगाने का आश्वासन भाजपा विधायक से पूरा ना होने पर रेप का षडयंत्र दूसरे साथियों से मिलकर रचा। लेकिन, भाजपा विधायक सुरेश राठौर की समझबूझ और आरोपियों को बातों में लगाकर डील डेढ़ करोड से तीस लाख तक लाने के चलते पांचों आरोपित जाल में फंस गए और गिरफ्तार हो गए।